Food

ताजा खबर

कलक्टर अंशदीप ने सिणधरी क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण कर किसानों से हुए रूबरू

कलक्टर अंशदीप ने सिणधरी क्षेत्र का किया दौरा, विकास कार्यों का निरीक्षण कर किसानों से हुए रूबरू

 


 

सिणधरी(बाड़मेर): बाड़मेर जिला कलक्टर अंशदीप ने शुक्रवार को सिणधरी पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वही किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर अंशदीप ने आज ग्राम पंचायत खारा महेचान एवं  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूना मीठा खेड़ा में महात्मा गांधी योजना के तहत निर्माणाधीन खेल मैदान एवं स्टेडियम का निरीक्षण कर प्रधानाचार्य से खेल मैदान की गुणवता के बारे में जानकारी ली।


 

वही जिला कलक्टर ने विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। 

वही कलक्टर ने विद्यालय भवन ,कक्षाओं एवं कम्प्यूटर कक्ष का अवलोकन करने के साथ उपलब्ध संसाधनों एवं शिक्षण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।


जिला कलक्टर ने ग्राम भाटा में भारत माला प्रोजेक्ट से प्रभावित होने वाले कृषकों से मुलाकात कर उनकी समस्यायें सूनी। वही इस दौरान उपखंड अधिकारी कंचन राठौड़, तहसीलदार ममता लहुआ, सिणधरी पंचायत समिति के सहायक अभियंता सुमेरसिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।