Food

ताजा खबर

सद्गुरूदेव फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित 


 



प्रतिभा किसी कि मोहताज नहीं होती : निर्मलदास


सिवाना(बाड़मेर) निकटवर्ती इन्द्राणा में सद्गुरुदेव फाउंडेशन एंंव ग्रामवासियोंं के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह साधु समाज सचिव महंत निर्मलदास  व सरस्वताई नाथ महाराज मठ पिपलिया के सानिध्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम मेेंं  विभिन्न प्रतिभाओं को शिक्षा , खेलकूद व नव चयनित राजकीय सेवा में चयनित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महंत निर्मल दास ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में नियमित पढाई करे तो जरूर कामयाबी मिलेेगी प्रतिभा किसी कि मोहताज नहींं होती। अपनी शिक्षा के साथ दीक्षा, संस्कार व संस्कृति के साथ में जुड़े रहे। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हङमानाराम चौधरी ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा क्षेेत्र में आगेे बढाना अति आवश्यक है। अस्सिटेंट प्रोफेसर गणपत सिंह राजपुरोहित ने कहा कि हमे विषम परिस्थितियों के बावजूद भी अपने कठिन मेहनत और लगन से कार्य करना चाहिए और अगले ही कदम पर अपनी मंजिल है।



प्रधानाचार्य उमराव सिंह चारण ने कहा कि मैंने पहली बार यह सर्व जातीय कार्यक्रम देख रहा हूं जिसमें एक ही गांव की 73 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया और हमेशा इस कार्य को प्रगतिशील रखेंगे। मंच संचालन व्याख्याता सुरेंद्र सिंह खेड़ापा ने किया। नेट जेआरएफ चयनित सोहन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि अपनी जन्मभूमि से हमेशा जुड़े रहकर जिंदगी में रुकावटें डालने वाले बहुत मिलेंगे लेकिन निरंतर प्रयास करते रहे अवश्य आपको सफलता मिलेगी। कक्षा 12 पास आउट ममता राजपुरोहित ने कहा कि बहू और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए और हमेशा बेटियों को पढ़ाना चाहिए । कक्षा 12 पास आउट चंदन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल से भी जुड़े रहना चाहिए। स्वागत भाषण अध्यापक जबर सिंह राजपुरोहित दिया। व्याख्याता जबर सिंह भायल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।