Food

ताजा खबर

सिवाना ब्लॉक के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ का आयोजित

सिवाना क्षेत्र के महिलावास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाकपीठ का हुआ आयोजन।




 

 

 


  • सिवाना क्षेत्र के महिलावास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सिवाना ब्लॉक के विद्यालयों माध्यमिक व उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ का आयोजन हुआ। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ 19 व 20 फरवरी तक आयोजित होगी।


 


शाइन टुडे@ सिवाना न्यूज:सिवाना क्षेत्र के महिलावास गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाकपीठ कार्यक्रम में संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ 2020 के उद्घाटन  सत्र में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिवाना हनुमानाराम चौधरी ने उपस्थित सभी संस्था प्रधानों को विद्यालयों पर बोर्ड परीक्षाओं में उच्च परिणाम रखने हेतु आह्वान किया।

 


वाकपीठ अध्यक्ष महेंद्रसिंह राठौड़ ने वाकपीठ की उपादेयता पर प्रकाश डाला, वही तकनीकी युग में संस्था प्रधानों के अनवरत ग्राह्य बनाने की अपील की। प्रथम दिवस की मुख्य वार्ताओं को भगवानसिंह सोलंकी प्रधानाचार्य गोलिया भयलान,  केसरसिंह प्रधानाचार्य मूठली, जगदीश यादव प्रधानाचार्य गुढानाल, मलखम प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडल ने प्रस्तुत किया।


 

वही उद्घाटन सत्र में अभिभावकों व भामाशाह की उपस्थिति रहे।  घेवरचंद संदेशा व भीखी देवी, विशनसिंह सोमड़ा, नारायण लाल, बाबूलाल माली अशोक कुमार बोराणा, बादामल कच्छवाह, भगवानाराम, नवीन सोलंकी, पुखराज राजपुरोहित सहित  महिलावास पीईईओ सुशील कुमार शर्मा  ने आभार व्यक्त किया, वाकपीठ  प्रतिविधियों का संचालन वाकपीठ सचिव पीताम्बर धीर पीईईओ पादरड़ी कला द्वारा किया गया।