Food

ताजा खबर

सिवाना में कांग्रेस के सिर सजा प्रधान का ताज, मुकनसिंह राजपुरोहित बने प्रधान


सिवाना(बाड़मेर):सिवाना पंचायत समिति प्रधान पद पर 25 वार्डो में से 13 वोट कांग्रेस को 12 वोट भाजपा को मिले। वही 1 वोट से सिवाना में कांग्रेस का प्रधान बना। 

पंचायत समिति चुनाव में प्रधान पद के चुनाव को लेकर सवेरे 10 बजे से ही समिति कार्यालय के आगे पुलिस प्रशासन व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद नजर आए तो वही प्रधान पद के दावेदारों को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस ने मुकनसिंह राजपुरोहित पर भरोसा जताते हुए प्रधान पद के उम्मीदवार के रूप में उतारा, वही भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेमसिंह को सिंबल दिया, तो वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पृथ्वीसिंह रामदेरिया ने भी ताल ठोकी। लेकिन आपको बता दें कि प्रधान पद के प्रबल दावेदार माने जाने वाले मुकनसिंह राजपुरोहित कांगेस से पंचायत समिति सदस्य की  इंद्राणा सीट से चुनाव लड़कर 566 वोटों से विजय रहे थे। प्रधान पर कांग्रेस के प्रत्याशी मुकनसिंह ने 13 वोट प्राप्त कर प्रतिद्वंदी  भाजपा प्रत्याशी  प्रेमसिंह काठाड़ी को 1 वोट से हराया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पृथ्वीसिंह को स्वयं का भी मत नही मिला जो लोगों में चर्चा का विषय रहा।


ज्ञात रहे की भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत समिति सदस्य चुनावों में 25 वार्डो पर चुनाव लड़कर 12 प्रत्याशी जीत कर आए थे, वही निर्दलीय 3 प्रत्याशी व 13 कांग्रेस सीटों पर जीत कर आए थे। 
प्रधान पद को लेकर भाजपा ने जोड़-तोड़ करते हुए 12 मत प्राप्त किए लेकिन प्रधान की सीट पर एक मत से कांग्रेस का प्रत्याशी मुकनसिंह राजपुरोहित विजय रहे। पंचायत समिति कार्यालय में शाम 5 बजे मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। 

मुकनसिंह की प्रधान पद पर जीत को लेकर समर्थकों ने पंचायत समिति कार्यालय के आगे फूल मालाएं पहनाते हुए कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। वही मुकनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह जीत मेरी नही सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत हैं पार्टी से सदस्यों की जीत हैं , वही बताया कि कांग्रेस का राज हैं और सिवाना क्षेत्र के विकास कार्यों में करस बाकी नही रखूंगा।


--------